सीएए के विरोध में भारत बंद का असर केवल मुस्लिम क्षेत्रों में

कानपुर नगर, बुधवारको वामपंथी दलों द्वारा भारत बंद का आवाहन किया गया था, जिसका कानपुर में जरा भी असर नही दिखायी दिया, महज मस्लिम क्षेत्रों मेंही कछस्थानो पर दुकाने बंद रही तो वहीं पूरे शहर में कहीं भी बंदी नही रही। ट्रांसपोर्ट से लेकर सभी बाजारो की स्थिति सामान्य दिनो की तरह रही। वहीं थोकबाजार में भी रोजाना की हीतरह बाहरी व्यापारी खरीदारी करने को आयेकुल मिलाकर भारत बंद का कुछ भी असरकानपुर के बाजार या व्यापार पर नही पडा। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में सभी वामपंथी दलों ने मिलकर बुधवार को भारत बंद का आवाहन किया था, जिसका कानपुर में कुछ भी असर नही पडा। केवल कुछ मुस्लिम क्षेत्रो को छोड कर पूरे शहर में सामान्य दिनो की ही तरह बाजारे खुली रही वहीं पुलिस प्रशासन पूरी तरह सर्तक रहा। शहर में कडे सुरक्षा की व्यव्था रही तथा हर गतिविधियों पर प्रशासन की नजर बनी रही। बुधवार की सुबह सामन्य रूप से सभी बाजारे खुली वहीं थोक व्यापारी भी शहर पहंचे और खरीदारी की.